Breaking
20 Oct 2026, Tue

आचार्य श्री संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

भोपाल : गुरूवार, फरवरी 12, 2026, महामंडलेश्वर काशी पीठ आचार्य श्री संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया (रीवा) निवास में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद सदैव समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उप मुख्यमंत्री ने श्री सतुआ बाबा के साथ ईको पार्क स्थित कुंडलेश्वर मंदिर में भगवान आशुतोष का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आचार्य जी को ईको पार्क की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन कराया जिसकी संत श्री ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *