उज्जैन : गुरूवार, फरवरी 12, 2026,
उज्जैन,12 फरवरी। एसएससी, रेल्वे एवं बैंकिंग चयन मंडलों एवं अन्य शासकीय सेवा में चयन के लिए आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजातिय वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूर्व कोचिंग लेने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। प्रशिक्षण दिनांक 4 मार्च 2026 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 रहेंगी। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकेंगे। आवेदन शासकीय संभागीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र सांवेर रोड, दीनदयाल कॉम्प्लेक्स के पीछे गांधी नगर में किए जाएंगे।