Breaking
22 Feb 2026, Sun

प्रधानमंत्री सूर्य मित्र कृषक मित्र योजना अंतर्गत कृषकों के AIF एवं CIF की प्रक्रिया के लिए आज म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के कार्यालय,यातायात थाने के सामने शिविर आयोजित किया जाएगा

उज्जैन : सोमवार, फरवरी 9, 2026,

उज्जैन,09 फरवरी। भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य मित्र कृषक मित्र योजना अंतर्गत जिले में 910 कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना में कृषकों को मात्र 10 प्रतिशत लागत पर सोलर पंप का प्रदाय किया जा रहा है। शेष राशि भारत सरकार एवं म.प्र. सरकार द्वारा प्रदाय की जा रही है। इस योजना में कृषकों के AIF एवं CIF की प्रक्रिया की जाना है। इस के लिए विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन  10 फरवरी एवं 11 फरवरी को  प्रातः 11 बजे से दोपहर 05 बजे तक म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के कार्यालय, एम.आर. (मेन रोड़) 2/12, सीनियर एम. आई. जी. महाश्वेता बिजली विभाग झोन एवं यातायात थाने के सामने, ऋषि नगर, उज्जैन में आयोजित होगा। इसमें शेष रहे कृषकों का AIF तथा CIF की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *