उज्जैन : शुक्रवार, फरवरी 6, 2026 ज्जैन,6 फरवरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर की ग्राम पंचायत लोटियाजुनार्दा, ग्राम पंचायत साकरिया के ग्राम सुकडी असाडी, ग्राम पंचायत घटियाजस्सा के ग्राम सामाकोटा, खेडाखजुरिया का निरीक्षण शुक्रवार 06 जनवरी को किया गया। ग्राम पंचायत लोटियाजुनार्दा के प्रगतिरत नवीन आंगनवाडी भवन का निरीक्षण कर कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। म.प्र जल निगम वाटर ट्रीटमेंट फिल्टर प्लांट स्कीम अर्निया बहादुर ग्राम सुकडी, ग्राम पंचायत असाडी में प्रगतिरत पंचायत भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत घटियाजस्सा के ग्राम समाकोटा में डेम का निरीक्षण एवं ग्राम पंचायत खेडाखजुरिया में शासकीय विद्यालय, आंगनवाडी भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।एनआरएलएम के शिवशंकर समूह की महिलाओं के द्वारा मिटटी के बर्तन एवं मूर्ति निर्माण किया जा रहा जिन्हे आगामी जिला स्तर एवं तहसील स्तर के आयोजित मेले तथा कार्यक्रमों में प्रदर्शनी लगाकर मिटटी के बर्तन एवं मूर्ति विक्रय करने के निर्देश दिये गये एवं कृषक श्री राधेश्याम बालाराम पांचाल द्वारा संतरे का बगीचा, लहसून, प्याज अन्य जैविक फसलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही बारह माह जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कुण्ड निर्माण की साईट चयन का सिपरी एप्प के माध्यम से चयन करने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महिदपुर श्री अजय हिंगे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महिदपुर श्रीमती मीना झा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
