Breaking
22 Apr 2026, Wed

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री राम सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया

परिवार के देहदान के संकल्प की सराहना की

उज्जैन : शुक्रवार, फरवरी 6, 2026

उज्जैन,06 फरवरी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन निवासी श्री विजय सिंह जी चौहान के पिता श्री राम सिंह जी चौहान के स्वर्गवास पर दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री राम सिंह ने अपने जीवन के अंतिम निर्णय के रूप में देहदान का संकल्प व्यक्त कर समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिवार द्वारा स्व. श्री राम सिंह की अंतिम इच्छा का ध्यान रखा गया और देहदान की प्रक्रिया की गई। प्रशासन द्वारा स्व श्री राम सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *