Breaking
20 Oct 2026, Tue

उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल ने मनासा में पीडित परिवारों से भेटकर चर्चा की

उज्जैन : शनिवार, जनवरी 17, 2026 उज्‍जैन,17 जनवरी। प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री श्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने शनिवार को नीमच जिले के मनासा प्रवास के दौरान वार्ड नम्‍बर 6 में पीडित श्री अर्जुन के निवास एवं वार्ड नम्‍बर 15 में पीडित श्री पूरन के निवास पर जाकर पीडित परिजनों से भेट कर परिजनों से चर्चा की। उन्‍होने शासन, प्रशासन की ओर से पीडित परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात भी कही।

इस मौके पर विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, कमिश्‍नर उज्‍जैन श्री आशीष सिह, आयुक्‍त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे, स्‍वास्‍थ्‍य आयुक्‍त श्री तरूण राठी एवं स्‍वास्‍थ्‍य मिशन संचालक डॉ.सलोनी सिडाना, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, इंदौर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.अरविंद घनघोरिया सहित चिकित्‍सकगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *