Breaking
20 Oct 2026, Tue

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता जीजाबाई की जयंती पर किया नमन

भोपाल : सोमवार, जनवरी 12, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जी, माता जीजाबाई की जयंती पर उनको सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माताजीजाबाई का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने त्याग, तपस्या एवं परिश्रम की पराकाष्ठा से अपने पुत्र को माँ भारती के गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की माता जी जीजाबाई का जीवन मातृ शक्ति के लिए अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *