Breaking
22 Jul 2026, Wed

एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से, सचिवालय को मिले 1497 प्रश्न, CM हाउस में देर शाम होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक


मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा हैं। जो 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल चार बैठकें होंगी। वहीं आज देर शाम मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कई रणनीतियों पर चर्चा होगी। सचिवालय को अब तक 1497 प्रश्न मिले हैं। जिसमें तारांकित 751, अतारांकित 746 प्रश्न, ध्यानाकर्षण 194, स्थगन प्रस्ताव 6, अशासकीय संकल्प 14, शून्यकाल 52 मिले हैं। वहीं नियम 139 की 2 सूचनाएं, 15 याचिकाएं, 2 शासकीय विधेयक प्राप्त हुए हैं। बता दें कि यह सोलहवीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार शाम तैयारियों का जायजा लिया।
विधानसभा सत्र के दिन ही मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कैबिनेट मंत्री और विधायक को को डिनर पर आमंत्रित किया गया है। इस दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए मंत्रियों के साथ रणनीति पर मंथन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *