Breaking
18 Apr 2026, Sat

आगर रोड पर भीषण दुर्घटना: बस से उतरते ही युवक की जान गई

आगर रोड स्थित जैथल के पास पिपलई मोड़ पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक जयरामपुरा निवासी राहुल पिता अमरसिंह परमार बस से उतरकर सड़क पार कर अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे एक छोटे लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा शाम करीब 6.30 बजे हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोडिंग वाहन और ट्रक दोनों के चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

राहुल की पारिवारिक स्थिति बेहद सरल है। वह अपने पिता के साथ खेती का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। छह महीने का इकलौता बेटा अब पिता की छत्रछाया से वंचित हो गया। परिजनों के मुताबिक राहुल को साइकिल चलाना तक नहीं आता था, ऐसे में सड़क पार करते समय संतुलन बिगड़ना भी हादसे की वजह बन सकता है।

गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घट्टिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालकों की तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *