Breaking
15 Jan 2026, Thu

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सम्मानित

उज्जैन : नेशनल हेल्थ मिशन की मिशन डायरेक्टर डॉ. सलोनी सिदाना ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह को सराहना पत्र प्रदान किया है।

अभियान के तहत उज्जैन जिले में 24.19% महिला जनसंख्या का सफलतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण (स्क्रीनिंग) कर समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस उपलब्धि को महिला स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कलेक्टर श्री सिंह ने टीम स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जिले की प्रमुख प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *