Breaking
1 Mar 2026, Sun

स्व सहायता समूह से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनीं जुलेखा दीदी

उज्जैन : शनिवार, नवम्बर 22, 2025,

उज्जैन 22 नवंबर। उज्जैन के कायथा गांव की रहने वाली जुलेखा बी दीदी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। फिर एक दिन वे आजीविका मिशन योजना अन्तर्गत स्व सहायता समूह से जुड़ीं । इसके बाद उनका पूरा जीवन ही बदल गया।

      समूह से जुड कर छोटी-छोटी बचत छोटा-छोटा निवेश समय-समय पर करने व आजीविका मिशन से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा। जुलेखा बी ने कुरकुरे ,चिप्स, बिस्कुट का व्यवसाय प्रारंभ किया। फिर बेकरी इकाई स्थापना के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के मध्यम से उन्हें 650000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। वर्तमान में जुलेखा बी दीदी द्वारा बेकरी प्रशिक्षण प्राप्त कर बेकरी इकाई शुरू की गयी है।

अब जुलेखा बी दीदी अपने परिवार की एक आय अर्जन करने वाली सदस्य बन गई है। घर में अब सभी विषयों पर निर्णय लेने में पूर्व जुलेखा बी से भी राय ली जाती। उनके घर समाज में मान सम्मान में भी बहुत वृद्धि हुई है। जुलेखा बी का कहना है कि आजीविक मिशन ने दिया सम्मान व पहचान , इसके लिए वे सभी को धन्यवाद देती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *