Breaking
24 Aug 2026, Mon

कलेक्टर ने श्रावण के अंतिम सोमवार पर आम श्रद्धालुओं के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन

कलेक्टर श्री सिंह ने कांवड़ यात्रियों के साथ भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जल

उज्जैन, 24 अगस्त 2026। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर की दर्शन एवं श्रद्धालु व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दर्शनार्थियों से संवाद भी किया | कलेक्टर ने कंट्रोल रूम से विभिन्न स्थलों, प्रवेश मार्गों और दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री सिंह स्वयं आम आदमी की तरह आम श्रद्धालुओं की दर्शन लाइन में शामिल हुए। उन्होंने मानसरोवर मार्ग से सामान्य दर्शन प्रवेश किया और श्रद्धालुओं के साथ लाइन में लगकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।

यह संचार भी पड़े : किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, जिलों में जारी बलराम कृषि महोत्सव

कांवड़ यात्रियों के साथ जल अर्पित किया

कलेक्टर श्री सिंह ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रियों के साथ भगवान श्री महाकालेश्वर को जल अर्पित किया। इसके बाद कार्तिक मंडप से भगवान महाकाल के दर्शन करते हुए मंदिर से बाहर आए।

दर्शन के दौरान कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर पूछा कि उन्हें दर्शन में कितना समय लगा और किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें सरल एवं सुगमता से कम समय में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हो गए और मंदिर की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था, प्रवेश मार्ग और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकांश श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया।

इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक भी उपस्थित रहे। बाहर से आए दर्शनार्थियों ने कलेक्टर श्री सिंह के सरल, सहज और आत्मीय व्यवहार की विशेष सराहन की ।

श्रावण के अंतिम सोमवार पर कलेक्टर द्वारा आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव लेने और श्रद्धालुओं से संवाद करने से महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *