Breaking
24 Aug 2026, Mon

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब ने उज्जैन जिले में की नई नियुक्तियां, दीपक यादव बने जिला अध्यक्ष

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब ने उज्जैन जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की। दीपक यादव जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह राजपूत जिला संगठन महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली।

उज्जैन। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के संगठनात्मक विस्तार एवं पत्रकारों को मजबूत मंच प्रदान करने की दिशा में उज्जैन जिले में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह घोषणा मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन आनंद जी जोशी के मुख्य आतिथ्य तथा उज्जैन संभाग के एक वर्ष के कुशल नेतृत्वकर्ता संभाग अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह बेस के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में की गई।

.

कार्यक्रम के दौरान संगठन मध्य प्रदेश प्रेस क्लब को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। घोषणा के अनुसार श्री दीपक यादव को उज्जैन जिला अध्यक्ष, श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत को जिला संगठन महासचिव, श्री रवि जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष तथा श्री अर्जुन पटेल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊर्जा देने तथा पत्रकारों के हितों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

वरिष्ठजनों का सम्मान

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब समारोह में पत्रकारिता, प्रशासन, कानून एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी श्री अशोक राव, वरिष्ठ पत्रकार श्री सचिन गोयल, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता श्री राकेश पंड्या, वरिष्ठ पत्रकार श्री जितेंद्र दुबे तथा वरिष्ठ श्री हुकुमचंद जी बल्दिया का सम्मान किया गया।

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और प्रशासनिक गतिविधियों को जनता के सामने रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकार संगठनों का मजबूत और सक्रिय होना आवश्यक है।

यह संचार भी पड़े – राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए मध्यप्रदेश के दो शिक्षक चयनित

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें उज्जैन शहर अध्यक्ष श्री मनोज उपाध्याय, संभाग उपाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह भदौरिया, संभाग संगठन सचिव श्री जावेद हुसैन, संगठन मंत्री श्री जितेंद्र गरासिया, शहर उपाध्यक्ष श्री राजेश शास्त्री, जिला सचिव श्री युवराज सिंह ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष श्री कृष्णकांत जोशी, संभाग सचिव श्री जय मंडेरिया, जिला उपाध्यक्ष श्री शुभम पंचोली, नगर महासचिव श्री शरद शर्मा तथा तराना तहसील अध्यक्ष श्री नूतन गिरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब की नई नियुक्तियों के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।

उज्जैन में पत्रकार संगठन को मिलेगा नया विस्तार

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब की इन नई नियुक्तियों को उज्जैन जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करने और पत्रकारों को एकजुट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितत पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की मजबूती तथा पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *