टीम ने खण्डवा जिले में दो नदियों के बीच टापू पर फंसे चार युवकों को सुरक्षित निकाला
भोपाल : शनिवार, अगस्त 1, 2026,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के हांडीकुंड में सुक्ता और आवना नदी के मध्य स्थित टापू पर फंसे चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर इस कार्य में लगी टीमों की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि लगभग साढ़े 10 घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद चारों युवकों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि इस अभियान में मध्यप्रदेश राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) ने अदम्य साहस, धैर्य, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट समन्वय का परिचय दिया है। मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में लंबे समय तक संघर्ष कर एसडीईआएफ टीम ने अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान में सहभागी सभी अधिकारियों और कर्मियों के समर्पण, त्वरित कार्रवाई तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
यहाँ भी पड़े –
प्रदेश में “पीएम स्वनिधि पखवाड़ा” हुआ शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश का दमदार प्रदर्शन, यामिनी और अजय बाबू ने जीते रजत पदक
बलराम कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
