Breaking
25 Aug 2026, Tue

कॉमनवेल्थ गेम्स की शॉट पुट स्पर्धा में भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान

सुश्री शर्मिला धनकड़ को स्वर्ण और सुश्री शिल्पा शायला को कांस्य पदक जीतने पर दीं बधाई

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 28, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री शर्मिला धनकड़ और सुश्री शिल्पा शायला को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उल्लेखनीय है कि ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स – 2026 के महिलाओं का शॉट पुट एफ-57 इवेंट स्पर्धा में सुश्री धनकड़ ने स्वर्ण और सुश्री शायला ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि बेटियां भारत का मान बढ़ा रही हैं। सुश्री शर्मिला धनकड़ और सुश्री शिल्पा शायला की मेहनत, हौसला और लगन देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होंगी।

Readmore :- होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *