Breaking
26 Aug 2026, Wed

नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग घटिया द्वारा दिलाई गई

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रुई में शासन के निर्देशानुसार ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

.

इस अवसर पर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह कुशवाहा, बलवीर सिंह पवार ब्लॉक समन्वयक घटिया, प्रधान आरक्षक राजपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक सुनील झा, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक प्रीतम मिमरोट एवं आरक्षक महेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संकुल प्रभारी प्राचार्य प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने, समाज को नशामुक्त बनाने एवं जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।

विद्यालय परिवार ने इस अभियान को समाजहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *