Breaking
22 Jul 2026, Wed

उज्जैन, 21 जुलाई। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन तथा महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।वेदभूषण प्रथम वर्ष (कक्षा-6वीं) से वेदभूषण चतुर्थ वर्ष (कक्षा-9वीं) तथा वेदविभूषण प्रथम वर्ष (कक्षा-11वीं) की पूरक परीक्षाओं के परिणाम महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन द्वारा घोषित किए गए हैं।वहीं, वेदभूषण पंचम वर्ष (कक्षा-10वीं) तथा वेदविभूषण द्वितीय वर्ष (कक्षा-12वीं) की पूरक परीक्षाओं के परिणाम महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा दिनांक 20 जुलाई, 2026 को अपराह्न 4:00 बजे घोषित किए गए। उक्त परीक्षा परिणामों का अवलोकन https://msrvvp.ac.in एवं https://msrvvp.ac.in/msrvssb1 लिंक पर किया जा सकता है।

Read More :- नवीन फुटपाथ निर्माण के दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाए-संभागायुक्त श्री सिंह

सर्टिफिकेट इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (सेल) सिंहस्थ कार्यों के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी आडिट एजेंसी नियुक्त -संभागायुक्त

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *