Breaking
22 Jul 2026, Wed

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत शिप्रा नदी के गऊ घाट पर चला स्वच्छता अभियान

उज्जैन,13 जुलाई। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर के अंतर्गत उपक्षेत्रीय कार्यालय, उज्जैन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत गत दिवस शिप्रा नदी के गऊ घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान सहायक निदेशक सुश्री किरण ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने घाट पर मौजूद दर्शनार्थियों एवं दुकानदारों से अपनी दुकानों और आसपास के क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान के दौरान घाट परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपक्षेत्रीय कार्यालय, उज्जैन के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री सुनील परिहार, श्री अवनीश कुमार सिंह, श्री गौरव पाठक, श्री अजीत कुमार अवस्थी सहित कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, सर्वे पर्यवेक्षक एवं सर्वे प्रगणक उपस्थित रहे तथा सभी ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के समापन पर सहायक निदेशक ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *