उज्जैन, 13 जुलाई। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा IFMIS Software का उपयोग विभिन्न प्रकार के वित्तीय संव्यवहार में किया जाता है। इस व्यवस्था के उपयोग में कई बार समस्याएँ दर्ज की जाती हैं। इन समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को समाधान से अवगत कराने के उद्देश्य से IFMIS Cares Theme अंतर्गत तकनीकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में दिनांक 16 एवं 17 जुलाई 2026 को जिला कोषालय, उज्जैन में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अतः समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यालय के शासकीय सेवक अपनी पूर्ण समस्याओं के साथ उक्त कैंप में उपस्थित होने का कष्ट करें।