Breaking
22 Jul 2026, Wed

भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रथम सवारी 03 अगस्त को निकाली जाएगी

उज्जैन, । श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकाल की सवारियां निकाली जायेंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी 03 अगस्त 2026 को निकाली जायेगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अन्तिम राजसी (शाही) सवारी 07 सितम्बर 2026 को निकाली जायेगी। श्रावण मास में चार सवारियां एवं भादौ मास में दो सवारियां निकलेगी। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्री महाकाल मंदिर परिसर स्थित ग्रीन रूम के पीछे सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी के सम्बन्ध में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

      श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था बेहतर और सुव्यवस्थित हो, श्रद्धालुओं को बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से भगवान महाकाल की सवारी के दर्शन हो सकें, ऐसा प्रयास किया जायेगा।

प्रथम सवारी 03 अगस्त 2026 एवं अन्तिम राजसी (शाही) सवारी 17 सितम्बर 2026 को निकाली जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *