Breaking
22 Jul 2026, Wed

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

हम सभी गौरवान्वित हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी को लगातार अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलने से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 7, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया” से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवमयी क्षण है। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-इंडोनेशिया के सुदृढ़ सामरिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों का सशक्त प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा इंडोनेशियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया जाना भारत के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते कुछ समय में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में एक नई ऊर्जा, नया विश्वास और नई गहराई आई है। हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले वर्ष जब कश्मीर के पहलगाम में जघन्य आतंकवादी हमला हुआ था तब इंडोनेशिया भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस सर्वोच्च सम्मान प्रदान करने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *