उज्जैन, 20 जून। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को हेरिटेज होटल के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
यह भी पड़े :-स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” – डॉ. मोहन यादव
