Breaking
21 Jun 2026, Sun

स्कूलों में आवश्यक कार्य पूर्ण कराएं, योजनाओं का टारगेट शतप्रतिशत पूर्ण करें-संयुक्त आयुक्त श्री वर्मा

संयुक्त आयुक्त श्री वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली

उज्जैन, 20 जून। संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के संभागीय व जिला अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री वर्मा ने सभी संभाग के अधिकारियों को शाला विकास समिति के माध्यम से स्कूलों में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री वर्मा ने सभी विभागों से शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए। सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल के कलेक्टर सभागार में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान छोटे बच्चों के ड्रॉप आउट,नामांकन में वृद्धि एवं ड्रॉप आउट में कमी, विद्यालयों में पुस्तक वितरण, मिशन अंकुर योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। नामांकन में वृद्धि एवं ड्रॉप आउट में सबसे कम प्रतिशत वाले जिले के अधिकारियों को टारगेट पूरा करने के निर्देश संयुक्त आयुक्त श्री वर्मा ने दिए। उन्होंने स्कूलों में पुस्तक वितरण के बाद सही जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के साथ ही कहा कि सभी संभाग के अधिकारी जिले में स्थित सरकारी स्कूल भवनोंं की स्थिति का आंकलन कर लें। उन्होंने कहा कि शाला विकास समिति के माध्यम से स्कूलों के छोटे-छोटे आवश्यक कार्य सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ पूर्ण करा लें। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं में कुपोषित बच्चों के टारगेट, कुपोषण से सुधार की स्थिति, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के नाम दर्ज करने और आंगनवाड़ी केंद्रों को शाला परिसर में शिफ्ट करने, लाड़ली लक्ष्मी योजना समग्र सत्यापन करने, सक्षम आंगनबाड़ी फेस-1 फेस-2 की जानकारी, आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन कराने और पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री वर्मा ने लाड़ली बहना योजना के तहत लाभ लेने वाली लाड़ली बहना की मृत्यु होने पर संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जन्म मृत्यु पंजीयन अधिकारी को सूचना देने के निर्देश दिए। श्री वर्मा ने उपस्थित सभी संभाग के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की योजनाओं में दिए गए टारगेट पूरा नही कर पाए वे सभी विभाग एक-दो दिन में टारगेट पूरा कर पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करें। बैठक में डॉ. दीपक पीपलकर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग, श्री राजेश मेहरा संयुक्त संचालक महिला में बाल विकास विभाग, श्री आनंद सिंह बघेल प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन संभाग और समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *