उज्जैन,16 जून। एडीएम श्री अत्येन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा जिले में वर्षा काल में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण एवं जनमानस कि सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम की स्थापना प्रशासनिक संकुल भवन के भू अभिलेख कार्यालय के अधीक्षक भू अभिलख के कक्ष में की गई है। कंट्रोल रूम का फोन नं. (0734-2513512) है। उल्लेखनीय है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष आगामी 15 अक्टूबर तक 24*7 प्रभावशील रहेगा। कंट्रोल रूम के नायब तहसीलदार श्री माधव प्रसाद मोंगरे होंगे। नियंत्रण कक्ष में शिफ्ट के अनुसार कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है जो उपरोक्त फोन नंबर पर 24 घण्टे उपलब्ध रहेंगे और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सुचना मिलने पर उसे पंजी में दर्ज कर प्रभारी श्री माधव प्रसाद मोंगरे नायब तहसीलदार (9424697204) और संपुर्ण जिले में नोडल अधिकारी के रूप में समन्वयक श्री संतोष कुमार जाट डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड (9926769808) को अवगत करायेंगे।