Breaking
17 Jun 2026, Wed

ODOP Mart पर ऑनबोर्डिंग के लिए बटिक शिल्पकारों से आवेदन आमंत्रित

उज्जैन,15 जून। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से मध्य प्रदेश में ODOP Mart E-commerce Website का शुभारंभ होने जा रहा है। इस के लिए हस्तशिल्प विकास निगम भैरवगढ़ एवं जिला हाथकरघा कार्यालय के माध्यम से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के अंतर्गत उज्जैन जिले के ODOP बटिक प्रिंट के क्षेत्र में उत्पादन कर रहे बटिक शिल्पकारों को ODOP Mart Platform पर ऑनबोर्डिंग के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया के लिए हस्तशिल्प विकास निगम का पंजीयन प्राप्त करना अनिवार्य है। ODOP योजना के अंतर्गत बटिक प्रिंट उज्जैन जिले का चयनित उत्पाद है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों को प्रशिक्षण, बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्रदान करना है। संत रविदास मध्‍यप्रदेश हस्‍तशिल्‍प एवं हाथकरघा विकास निगम भैरवगढ़ के लेखापाल सह प्रभारी ने उक्‍त जानकारी दी। जिन शिल्पकारों के पास बटिक शिल्पकार संबंधी पंजीयन नहीं है, वे सत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम कार्यालय, भैरवगढ़ से निर्धारित प्रारूप में पंजीयन करवा कर ऑनबोर्डिंग के लिए पात्रता प्राप्त कर सकते हैं। ऑनबोर्डिंग पात्रता एवं शिल्पी पंजीयन के लिए केन्द्र प्रभारी अमरसिंह सेनानी (9926600673) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *