उज्जैन,10 जून। शासन के निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रतिमाह युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप मेले) का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्यता में दिनांक 10 जून 2026 को कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में युवा संगम का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खाचरौद, जिला उज्जैन परिसर में किया गया।रोजगार मेले में 11 कंपनियों के 350 रिक्त पदों के लिए 508 युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया, जिसमें से 318 युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन किया गया। इसके साथ ही जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 140 आवेदकों को काउंसिलिंग कर उन्हें करियर मार्गदर्शन व परामर्श दिया गया। साथ ही आईटीआई के माध्यम से अप्रेंटिसशिप में 15 युवाओं का चयन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं जनपद पंचायत खाचरौद द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई है।