Breaking
13 Jun 2026, Sat

खेल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

उज्जैन,10 जून।  जिला खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी श्री ओ.पी हारोड ने जानकारी दी कि खेल पुरस्कार-2026 (एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार) के लिए ऑनलाइन (Online) आवेदन 10 जून से 31 जुलाई, तक आमंत्रित किये जा रहे हैं।पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. शासन के नवीन “पुरस्कार नियम 2021” के अनुसार विगत 05 वर्षों (01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च, 2026) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किये जावेंगे। साहसिक खेल (समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित) हेतु भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।पुरस्कार हेतु पात्रता, पुरस्कार राशि व www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट https://anudan.dsywmp.gov.in तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के “Anudan” App Download करके भी ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।आवेदक को ऑनलाइन (Online) आवेदन करने के उपरांत आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छाया प्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय, खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में दिनांक 31 जुलाई, 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरस्कार हेतु मान्य नहीं किये जायेंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *