Breaking
13 Jun 2026, Sat

कलेक्टर श्री सिंह ने हरी फाटक ब्रिज के समानांतर ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक दर्शन हों, ऐसी व्यवस्था की जाए – कलेक्टर श्री सिंह

उज्जैन,10 जून। सिंहस्थ महापर्व 2028 के विश्वव्यापी आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विकास कार्य तेजी से प्रगतिरत हैं। आवागमन और भीड़ प्रबंधन के लिए हरीफाटक ब्रिज के समानांतर ब्रिज का निर्माण कार्य तेज गति से निर्माणाधीन है। बुधवार को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने समानांतर ब्रिज निर्माण कार्य, महाकाल मंदिर के समीप सड़क निर्माण कार्य और श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गति बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए। इसी तरह श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक दर्शन हो सकें, ऐसी व्यवस्था तय करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को नियमित निरीक्षण के तहत हरीफाटक ब्रिज के समानांतर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह परियोजना सिंहस्थ की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। परियोजना में तीन भुजाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मुख्य भुजा नीलकंठ द्वार की ओर, द्वितीय भुजा महाकाल लोक की ओर तथा तृतीय भुजा बड़नगर रोड की ओर निर्मित की जानी है। कलेक्टर श्री सिंह ने हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को तीव्र गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के समीप हेरिटेज होटल के सामने निर्माणाधीन मार्ग और बड़ा गणेश मंदिर के सामने निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बारिश के पहले जरूरी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके बाद कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के अंदर सामान्य श्रद्धालुओं और विशेष दर्शन टिकट के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित दर्शन व्यवस्था का अवलोकन भी किया।एक सप्ताह में 10 लाख श्रद्धालुओं ने श्री महाकाल बाबा के दर्शन किएकलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश हैं कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक दर्शन कराने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा अनुसार दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के अच्छे से दर्शन लाभ हो सके। कलेक्टर श्री सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों को दर्शन व्यवस्था और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।निरीक्षण के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक, सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल सहित मंदिर के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *