
उज्जैन 06 जून। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा बताया गया कि कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के आदेश अनुसार आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों व स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण जल गंगा संवर्धन अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समुचित सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के दृष्टिगत संचालित होने वाले अभियान में शनिवार को श्री ओखलेश्वर महादेव घाट में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा श्रमदान कर सफाई की गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पटेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र राजपूत, जिला एन.सी.डी. नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य रावल, जिला तम्बाकु नियंत्रण अधिकारी डॉ. शिव मेनिया, सिविल अस्पताल माधव नगर प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी, जिला मलेरिया अधिकारी श्री डी.एस. सिसोदिया, डॉ. चिन्मय चिंचोलिकर जिला चिकित्सालय, जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य माथुर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।