Breaking
5 Jun 2026, Fri

14 जून को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सबसे बड़े ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा

उज्जैन : बुधवार, जून 3, 2026

उज्जैन, 03 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत मंत्रालय आयुष, भारत सरकार आगामी 14 जून को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का ऐतिहासिक प्रयास कर रहा है। यह सबसे बड़ा ऑनलाइन योग सत्र (Largest Online Yoga Session) का रिकॉर्ड होगा, जिसमें देश-विदेश के लाखों योग प्रेमी एक साथ भाग लेंगे। इस सत्र का समय सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक (IST) निर्धारित है। इसका मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से विश्व को एकजुट करना, स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास से योग को जन-जन तक पहुंचाने और आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों के समाधान के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद WhatsApp पर सत्र का लिंक भेजा जाएगा। कोई भी व्यक्ति, संस्थान या योग संस्था इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सकता है। मंत्रालय आयुष के संयुक्त सचिव श्रीमती मोनालिसा दास ने सभी नागरिकों, योग संस्थाओं, शिक्षा संस्थानों, कॉर्पोरेट्स और wellness enthusiasts से अपील की है कि वे बड़े पैमाने पर भाग लेकर इस विश्व रिकॉर्ड को सफल बनाएं।यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘योग फॉर वन एंड ऑल’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए विश्व स्तर पर योग की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। योग मित्र बनें और इतिहास रचें।अधिक जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट ayush.gov.in / yoga.ayush.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *