Breaking
5 Jun 2026, Fri

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिले के 3,117 विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लैपटॉप क्रय के लिए 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी

कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में 3117 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

उज्जैन : मंगलवार, मई 12, 2026, 17:38 IST

उज्जैन,12 मई। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशन में वर्ष 2025-26 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं  के परीक्षा परिणाम उल्लेखनीय रहे हैं। उज्जैन जिले ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष जिले के कक्षा 12 वीं के 6 छात्र – छात्राओं और कक्षा 10 वीं के 8 छात्र- छात्राओं  ने राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही राज्य स्तर से जारी सूची में कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है।      जिले के कक्षा 12 वीं के  कुल 3,117 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। उक्त सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लैपटॉप क्रय के लिए 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।        पिछले वर्ष जिले में 2,103 विद्यार्थी इस योजना के पात्र बने थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 3,117 हो गई है। जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों में लगातार वृद्धि हो रही है।     जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र खत्री के अनुसार विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *