उज्जैन : मंगलवार, मई 12, 2026,
उज्जैन ,12 मई। उज्जैन जिले की कोठीमहल तहसील जिले में जनगणना वर्ष 2027 अंतर्गत प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करने वाली पहली तहसील बन गई है ।जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण , भवन गणना का कार्य डोर टू डोर किया जा रहा है जिसके लिए 1 मई से 30 मई तक का समय निर्धारित किया गया है जिसे कोठीमहल तहसील ने प्रारंभिक 12 दिवस में ही पूर्ण कर लिया।इस कार्य के लिए तहसील को 18 एच एल बी ब्लॉक में बांटा गया था। प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक-एक प्रगणक इस प्रकार कुल 18 प्रगणक एवं 3 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। जिनके द्वारा पिछले 12 दिनों से फील्ड पर जाकर लगातार कार्य किया जा रहा था । सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के आपसी तालमेल एवं प्रगणकों के शानदार फील्ड वर्क के कारण जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य समय सीमा से पहले ही शतप्रतिशत पूर्ण किया। इस दौरान मकान सूचीकरण कार्य के दौरान प्रगणकों के द्वारा क्षेत्र में आने वाले 3958 भवनों को चिन्हित किया गया और उनके संबंध में शासन के निर्देशानुसार आवश्यक जानकारी जनगणना एप पर भवन मालिक या किराएदार से पूछताछ कर दर्ज की गई।