
उज्जैन पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल, पुलिस एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 शुरू की गई है। योजना के क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार 08 मई को जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट की अध्यक्षता में प्रातः 10:30 बजे जिला पंचायत सभागृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर, कल्याण संयोजक, जिला सैनिक कल्याण श्री भवर सिंह मेरावत, प्राचार्य शा.क.कालिदास महाविद्यालय डॉ. वन्दना गुप्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।बैठक का संचालन सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग डॉ. अनुराधा सकवार के द्वारा किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कूमट ने ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026’ अन्तर्गत युवाओं के आवास, प्रशिक्षण, खेल स्थान तथा भोजन व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।