Breaking
23 Apr 2026, Thu

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल मंदिर का शुभारंभ

उज्जैन, 22 अप्रैल। सेक्टर 1 अंतर्गत ग्राम लुसडावन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल गंगा समर्थन अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए “जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री मलखान सिंह, समिति अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पाटीदार, परामर्शदाता श्री जय नारायण शर्मा, श्री रामगोपाल पाटीदार, बीएसडब्ल्यू विद्यार्थी विनायक शर्मा सहित श्री परमानंद पाटीदार, श्री कैलाश पाटीदार, श्री लोकेश पाटीदार एवं श्री संजय पाटीदार उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने जल संरक्षण एवं जनसेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए अपने सहयोग का संकल्प लिया। “जल मंदिर” के माध्यम से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा जो इस तपती धूप में अमृत के समान है।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल लोगों की प्यास बुझाना है बल्कि समाज में जल के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है। यह पहल ग्राम में सामाजिक एकता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। ग्राम लुसडावन की यह पहल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *