उज्जैन : मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
उज्जैन, 7 अप्रैल। शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर के प्राचार्य ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित संभाग स्तरीय शा. ज्ञानोदय विद्यालय देवासरोड नागझिरी लालपुर उज्जैन (सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित) में अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 7वीं कक्षा 8वीं, कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों के विरूद्ध आवेदन आंमत्रित किए जा रहे है। संस्था में प्रवेश हेतु पूर्व कक्षा में 60 प्रतिशत प्रथम श्रेणी या A, B में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं में प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट कम में प्रवेश दिया जाएगा। संस्था में 90 प्रतिशत स्थान अनुसूचित वर्ग के छात्र/छात्रा के लिए आरक्षित है। शेष 10 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग, सामान्य वर्ग के बीपीएल कार्ड धारकों के लिए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 तक है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर उज्जैन से कार्यालय समय में प्राप्त कर वहीं पर विद्यालय में जमा किए जा सकते है। प्रवेश परीक्षा दिनांक 24 अप्रैल 2026 को समय 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी। आवेदन के साथ पूर्व कक्षा की अंकसूची एवं जाति प्रमाण-पत्र व दो पासपोर्ट फोटो, अन्य वर्ग के लिए बीपीएल कार्ड संलग्न किया जाए।