Breaking
17 Apr 2026, Fri

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया

भोपाल : सोमवार, मार्च 30, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज द्वारा संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा का इतवारा पहुंचकर स्वागत कर यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज सहित अन्य मुनिगण को श्रीफल भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, दिगम्बर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष श्री पंकज जैन, सुपारी और श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष श्री राजेश तांतेड़ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *