Breaking
22 Jul 2026, Wed

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पिपलोदा सागौती माता में कार्यक्रम आयोजित

उज्जैन : रविवार, मार्च 22, 2026 उज्जैन 22 मार्च। रविवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पिपलौदा सागौती माता में सरपंच श्री तेजपाल सिंह जी डोडिया, उपसरपंच श्री रमेश जी कपासिया, पंचगण, मंत्री महोदय श्री गोपाल जी धनौरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्री मति अनुराधा चतुर्वेदी ,एवं ग्रामवासियों और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड खाचरोद के सहायक यंत्री श्री मनोहर परमार , उपयंत्री श्री धर्मेंद्र हारोड़ एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम के समापन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नल जल योजना को सुचारू रूप से चलाने, जल कर वसूली, साफ एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, FTK के माध्यम से जल परीक्षण करने हेतु चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *