मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कूमट ने एक बगिया माँ के नाम,आंगनवाड़ी भवन ,उद्यानिकी बगीचा,नलजल योजना ,सामुदायिक शेड ,सामुदायिक स्वछता परिसर ,सामुदायिक भवन ,सीसी रोड ,पुलिया आदि कार्यों का निरीक्षण किया
उज्जैन : बुधवार, मार्च 11, 2026, उज्जैन,11 मार्च। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांस कूमट द्वारा बुधवार को उन्हेल क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया गया। सीईओ श्री कूमट ने सर्वप्रथम पासलोद पंचायत के कलालखेड़ी गाँव में नलजल योजना का निरीक्षण कर एसडीओ पीएचई को लगातार निरीक्षण कर पेयजल गुणवत्ता की समय-समय पर जाँच करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात पिपलिया सारंग पंचायत के चिढ़रावदिया गाँव में श्री दिनेश किशनलाल आंजना के अमरुद के उद्यान का निरीक्षण किया। किसान श्री दिनेश ने अमरूद के साथ चुकंदर भी उगा कर आसपास के किसानों के लिए बहुफसल का बहुत अच्छा उदाहरण पेश किया है। इसके पश्चात बरखेड़ा मांडण पंचायत में “एक बगिया मां के नाम” अंतर्गत हितग्राही श्रीमती माया बाई ओमप्रकाश के द्वारा शासन की योजना अंतर्गत 100 संतरे के पौधे लगाए गए हैं। सीईओ जिला पंचायत के द्वारा पूछने पर हितग्राही ने जानकारी दी कि नियमानुसार पूर्ण भुगतान प्राप्त हुआ है एवं शासन से पौधे तथा तार फेंसिंग की सम्पूर्ण व्यय राशि प्राप्त होने की बात कही। सीईओ जिला पंचायत के द्वारा पानखेड़ी पंचायत के गुराछा गाँव में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन ,सीसी रोड ,पुलिया का निरीक्षण किया गया। पंचायत को कर वसूली के लिए मोटिवेट किया। इसके साथ ही पीएम आवास योजना में गति लाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम सिमरोल के शेड निर्माण के गुणवत्ता की तारीफ की एवं सामुदायिक भवन ,सामुदायिक स्वछता परिसर का भी निरीक्षण किया गया, एवं आवश्यक सफाई के निर्देश के साथ-साथ सुविधा शुल्क ग्राम सभा की सहमति के आधार पर निर्धारित करने के निर्देश दिए।
