Breaking
21 Apr 2026, Tue

गति और पेशेवर दक्षता को बढ़ाने का टूल है ऑटोकैड

भोपाल : सोमवार, मार्च 2, 2026 मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) विद्युत परियोजना को दृष्ट‍िगत रखते हुए अभियंताओं को ऑटोकैड (Autocad) का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। ऑटोकैड के प्रशिक्षण का लाभ यह होता है कि पावर प्रोजेक्ट इंजीनियर मुश्किल इलेक्ट्रिकल, स्ट्रक्चरल व स्कीमैटिक ले-आउट को ऑटोमेशन से बहुत ज़्यादा सटीकता, तेज़ी से डिज़ाइन को दोहराने और बेहतर प्रोडक्टिविटी दे पाते हैं। ऑटोकैड स्पेशल प्लानिंग के लिए 3 डीविज़ुअलाइज़ेशन देता है और इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड 2 डी व 3 डीमॉडलिंग के ज़रिए वर्कफ़्लो को आसान बनाता है। जिससे गलतियाँ कम होती हैं। पावर जनरेटिंग कंपनी के सिविल, इंजीनियरिंग और परियोजना उत्पादन के 17 अभियंताओं को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर में दो सप्ताह का ऑटोकैड प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ऑटोडेस्क प्रमाणित केन्द्र के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश विश्वकर्मा द्वारा दिया गया।

गति व पेशेवर दक्षता को बढ़ाने का टूल है ऑटोकैड

पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप ने प्रशिक्षण के समापन पर कहा कि ऑटोकैड सिर्फ ड्राइंग बनाने का सॉफ्टवेयर नहीं है, बल्कि इंजीनियरिंग कार्य की गुणवत्ता,गति व पेशेवर दक्षता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण टूल है।ऑटोकैड में आधुनिक फीचर्स के कारण एक ही प्रकार के काम को बार-बार जल्दी किया जा सकता है। इससे इंजीनियर की कार्य क्षमता व उत्पादकता बढ़ती है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने कहा कि किसी भी परियोजना के प्रारंभिक दौर से लेकर के परियोजना समाप्त होने तक सभी ड्राइंगव डिजाइन ऑटोकैड पर ही बनाई जाती है, इसलिए सिविल,मैकेनिकल,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों को ऑटोकैड में पारंगत होना जरूरी है।

अधीक्ष्ण अभियंता प्रशिक्षण डा. अशोक तिवारी ने जानकारी दी कि द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में अभियंताओं को ऑटोकैड के सभी उपयोगी फीचर्स जैसे टू-डी, थ्री-डी मॉडलिंग, लेयर बनाना, ब्लॉक, टेम्पलेट, डाइमेंशनिंग, लेआउट, प्लाटिंग, एडिटिंग, रेंडरिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *