Breaking
1 Mar 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

भोपाल : शनिवार, फरवरी 28, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1928 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की खोज ‘रमन प्रभाव’ से दुनिया परिचित हुई थी। इस खोज ने विज्ञान जगत को नई दिशा दी, इस उपलक्ष्य में ही 28 फरवरी का दिन, देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। विज्ञान के प्रति समाज में जागरूकता लाना और वैज्ञानिक सोच विकसित करना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य है। ये अवसर विज्ञान के लिए समर्पित प्रतिभाओं को विश्व कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *