उज्जैन : बुधवार, फरवरी 25, 2026,

उज्जैन,25 फरवरी। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय सभागृह में विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्य से पृथक विभागों द्वारा किए जा रहे अन्य विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग,लोक निर्माण सेतु, भवन विकास विभाग, पीआईयू, सिंचाई विभाग, ग्रामीण सेवा यांत्रिकी, यूडीए ,पुलिस हाउसिंग, एमपीईबी, एमपीआरडीसी और अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करें। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। गुणवत्ता और भौतिक प्रगति की जांच समय-समय पर निरीक्षण के दौरान की जाएगी। बैठक में कार्यपालन यंत्री भवन (पीआईयू) ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तराना का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन में उन्नयन का का कार्य प्रगति पर है। बड़नगर में खेल मैदान एवं पाथवे का निर्माण 30 जुलाई के पहले, घट्टिया में शासकीय आईटीआई का निर्माण नवंबर 2026, उप तहसील कार्यालय भवन खरसौदकलां तहसील बड़नगर का मई 2026, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय अंतर्गत पवेलियन निर्माण का कार्य मई 2026, ग्राम रुनिजा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण मई 2026, ग्राम रूई ब्लाक घट्टिया नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरवरी 2026, ग्राम गेलाखेडी महिदपुर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अप्रैल 2026, सिविल अस्पताल नागदा का 60 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बाबू जगजीवन राम योजना अंतर्गत 250 सीटर का कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य फिनीशिंग स्टेज पर है, जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। बड़नगर में अनुसूचित जाति प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बड़नगर का कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा, उज्जैन के कंठाल चौराहे पर खादी ग्रामोद्योग निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है। केंद्रीय जेल उज्जैन में आवास गृह का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने जानकारी दी कि जिले में अरनिया बहादूरपुर तालाब और इंदौख बैराज मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत 8,368 हेक्टेयर, 52 लघु तालाबों से 14,653 हेक्टेयर, 41 लघु बैराज/स्टॉप डेम से 7,047 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का विकास किया जा रहा है। महिदपुर में सामाकोटा बैराज का कार्य 98 प्रतिशत, डुंगरिया बैराज का कार्य 70 प्रतिशत, हरवाखेडी मध्यम सिंचाई परियोजना का कार्य 85 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। एमपीईबी के एसएसटीडी योजनांतर्गत 33/11 के.व्ही. के नवीन उपकेंद्र उज्जैन दक्षिण के तपोभूमि, महिदपुर के मोचीखेड़ा, करोंदिया, पारसोली, रजला, निंबोदिया खुर्द, गेलाखेडी, बोलासा, जवासिया, करनावद, लोहरिया, शंकरपुर और जीवनखेड़ी केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।पुलिस हाउसिंग ने जानकारी दी कि सांदीपनि स्कूल जीवाजीगंग, सांदीपनि स्कूल जालसेवा और विभिन्न विद्यालयों में बाउंड्रीवाल का कार्य भी किया जा रहा है। ई ई ब्रिज ने जानकारी दी कि जिले में ब्रिजों के 6 कार्य प्रगतिरत है। उज्जैन नागदा खाचरौद मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पंचक्रोशी मार्ग पर शिप्रा नदी पर सबमर्सिबल ब्रिज का कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है जो जून 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। एमपीआरडीसी ने जानकारी दी कि 257 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत राशि से हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल पर छापिहेड़ा- नलखेड़ा रोड, गोगापुर-महिदपुर-घोसला रोड, सुंदरसी-पोलायकला रोड मार्ग का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा।