उज्जैन : बुधवार, फरवरी 25, 2026, उज्जैन,25 फरवरी। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति और जिला पोषण समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन सम्राट प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में बुधवार को हुआ। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी 30 सितंबर तक 06 वर्ष के होने वाले बच्चों के शाला प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज समग्र आईडी,आधार आदि समय पर तैयार कर बच्चों का आगामी 01 अप्रैल को शाला प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने पोषण ट्रैकर पर 06 वर्ष तक के सभी बच्चों के पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आभा, आपार आईडी और बाल आधार कार्ड बनाने का कार्य पोस्ट ऑफिस से समन्वय कर शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में सभी प्रसव संस्थागत हो यह सुनिश्चित किया जाए, बाहर प्रसव होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। संस्थागत प्रसव के लिए जनपद पंचायत के अधिकारी,ब्लॉक मेडिकल अधिकारी, ग्राम पंचायत के अधिकारी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता आपसी समन्वय कर कार्य करें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि आयुष्मान निरामयम योजना के अंतर्गत 70+ से अधिक वर्ष वालों के आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बना कर प्रगति रिपोर्ट भेजे। उक्त कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएमओ तराना और खाचरौद को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण को शत प्रतिशत कर यू विन पोर्टल पर समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रोजेक्ट संवर्धन योजना अंतर्गत जिले में पोर्टल पर पेंडिंग एन्ट्री होने पर एक सप्ताह में शत प्रतिशत एन्ट्री करने के निर्देश दिए। दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 19 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। उक्त अभियान की समीक्षा के दौरान खाचरौद, महिदपुर व घटिट्या ब्लॉक के अधिकारियों को शत प्रतिशत एंट्री कर कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मॉडरेट एनीमिक, सीवियर एनीमिक गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जनजागरुकता के कार्यक्रमों से गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार के लिए जागरूक करने, संभावित खतरों से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं में ब्लड प्रेशर,शुगर और अन्य जरूरी जांचें नियमित रूप से करें। इसके साथ ही अनमोल पोर्टल पर समय पर एंट्री करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एच.बी.व्हाय.सी. के अंतर्गत समीक्षा के दौरान रिपोर्ट में जानकारी में त्रुटि पाए जाने पर जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांस कूमट, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल , महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री ब्रजेश त्रिपाठी, जिला आयुष अधिकारी श्रीमती मनीषा त्रिपाठी,सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र राजपूत, जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुनीता परमार, जिला मलेरिया अधिकारी श्री डी. एस. सिसोदिया, जिला एन.सी. डी नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य रावल, आरएमओ डॉ. चिन्मय चिचोलींकर, सीडीपीओ,समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
