Breaking
5 Jun 2026, Fri

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

ज्जैन : गुरूवार, फरवरी 5, 2026

उज्जैन,05 फरवरी। स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( बैंक ऑफ इंडिया तथा भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय)  में आज 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट तथा उप आंचलिक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन अंचल श्री पी के कमल , नोडल अधिकारी श्री सरोज कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव मिश्रा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जिला प्रबंधक कौशल श्रीमती छाया भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन तथा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सीईओ श्री कूमट ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अच्छी तरह प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उप आंचलिक प्रबंधक  ने भी सभी प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में हर संभव वित्तीय सहायता दिलवाने के लिए आश्वत किया। आर सेटी के नोडल अधिकारी श्री सरोज कुमार तथा अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव मिश्रा ने सभी का मार्गदर्शन किया। संस्थान निदेशक श्री अजब सिंह मालवीय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम संचालन श्री प्रवीण सक्सेना द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *