Breaking
22 Feb 2026, Sun

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जिला उज्जैन से अयोध्‍या तीर्थ स्‍थान की नवीन यात्रा का कार्यकम

उज्जैन : गुरूवार, फरवरी 5, 2026

उज्‍जैन,05 फरवरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत जिला उज्जैन से अयोध्‍या तीर्थ स्थान की यात्रा के इच्छुक 779 पात्र श्रद्धालुओं जिनके द्वारा पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया हो, अपने निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अंतिम तिथि 07 फरवरी तक संबंधित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में जमा करा सकेंगे। यात्रा का प्रारंभ 10 फरवरी को होगा और यात्रा वापसी 13 फरवरी को होगी। लॉटरी के माध्‍यम से 08 फरवरी को 12 बजे श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा।        जिन व्यक्तियों द्वारा पूर्व में आवेदन किये हो और उनके द्वारा यात्रा का लाभ नहीं लिया हो, उनके द्वारा सप्रमाण सादे कागज पर इस यात्रा में जाने की सहमति संबंधित नगरीय/ग्रामीण निकाय में देने पर उनके आवेदन पत्र को इस यात्रा के लिए मान्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *