उज्जैन : सोमवार, फरवरी 2, 2026
उज्जैन,02 फरवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपलब्धियों के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उज्जैन जिले में संकल्प से समाधान अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 21 मार्च तक आयोजित किये जा रहे है। उक्त शिविर आयुष्मान भारत योजना अतर्गत अनुबंधित अशासकीय अस्पतालों के सहयोग से ‘पूर्णिमा श्री सेवा संगठन द्वारा आयोजित किये जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि उपरोक्त स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक / पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा निरन्तर सेवाए दी जा रही है व शिविर में आने वाले हितग्राहियों की हृदय जांच, आंखों की जांच, स्तन कैंसर जांच कर उपचार प्रदान किया जा रहा है।