Breaking
22 Feb 2026, Sun

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी अंतिम सूची पर नियमानुसार अपील का प्रावधान : कलेक्टर कोर्ट में होगी प्रथम अपील 10 दिवस के भीतर

उज्जैन : शुक्रवार, जनवरी 30, 2026, 19:03 IST

उज्जैन,30 जनवरी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालनालय से विज्ञापित 45 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 239 सहायिकाओं पदों के विरुद्ध जिला स्तरीय समिति द्वारा निराकरण किए गए प्रकरणों में नियुक्ति के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परियोजना अधिकारी द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के विरुद्ध कलेक्टर न्यायालय में 10 दिवस की समयावधि प्रथम अपील प्रस्तुत की जा सकती है। द्वितीय अपील प्रथम अपील निराकरण के 10 दिवस के भीतर  संभागीय आयुक्त न्यायालय में की जा सकती है।     जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों का निराकरण जिला स्तरीय समिति द्वारा सुनवाई जांच पश्चात किए जाने पर अंतिम सूची जारी की गई है, जिस पर संबंधित परियोजना अधिकारी द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किए गए है जिन्हें परियोजना कार्यालय में अवलोकित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *