Breaking
17 Apr 2026, Fri

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

भोपाल : रविवार, दिसम्बर 14, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के मंत्री श्री नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री नबीन की अटूट निष्ठा, समर्पण, कार्यकुशलता और व्यापक अनुभव से निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री नबीन ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। निश्चित ही उनके जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव संगठन को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *